CrimeUttar Pradesh

अमेठी: पूर्व प्रधान का अवैध कब्जा प्रशासन ने बुलडोजर से किया ध्वस्त

आदित्य मिश्र

अमेठी, 20 जनवरी 2025:

यूपी के अमेठी के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के सकरावा गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए बेशकीमती मकान को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई लखनऊ हाईकोर्ट के आदेश पर हुई। पूर्व प्रधान हरिराम चौहान द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्माण किया गया था।

कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई
ग्राम सकरावा में पूर्व प्रधान हरिराम चौहान ने गाटा संख्या 404 की 0.506 हेक्टेयर जमीन, जो प्रशासन के खाते में गैरमुमकिन भूमि के रूप में दर्ज थी, में से 0.007 हेक्टेयर पर अवैध निर्माण कर लिया था। कोर्ट से आदेश प्राप्त होने के बाद प्रशासन ने उन्हें जमीन खाली करने का नोटिस दिया था। नोटिस के बावजूद जमीन खाली न करने पर प्रशासन ने आज एसडीएम न्यायिक और भारी पुलिस बल की उपस्थिति में बुलडोजर कार्रवाई कर मकान को जमींदोज कर दिया।

ये भी पढ़ें:

भारी पुलिस बल की तैनाती
कार्यवाही के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था। एसडीएम न्यायिक की निगरानी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

अवैध निर्माण पर सख्त रुख
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लखनऊ हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। अब जमीन खाली कराए जाने के बाद प्रशासन द्वारा कोर्ट में इंस्ट्रक्शन दाखिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  आकाश आनन्द ने मांगी माफी, मायावती ने खोले बसपा के बंद दरवाजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button