Uttar Pradesh

गोंडा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी, 11 लोगों की दर्दनाक मौत

गोंडा, 3 अगस्त 2025

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भीषण हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि, चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। मरने वालों में नौ लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

हादसा इटियाथोक के बेलवा बहुता नहर के पास हुई। बोलेरो सवार सभी लोग पृथ्वीनाथ मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। ये लोग मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव के रहने वाले थे। गाड़ी में 15 लोग सवार थे। पानी में डूबने से 11 की मौत हो गई।

 

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिली तो डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी विनीत जायसवाल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सभी को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : गोंडा में गन्ने से भरे वाहन से टकराई बाइक, दुर्घटना में दो युवकों की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link