Ho Halla SpecialManipurNational

मणिपुर के CM का इस्तीफ़ा?

मणिपुर , 8 सितंबर 2024

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने पिछले 16 घंटो में दो बार गवर्नर लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात की। वे आज (8 सितंबर) दोपहर करीब 12 बजे राज्यपाल से मिलने पहुंचे।

वहीं शनिवार (7 सितंबर) रात 8 बजे भी उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की थी। यह मीटिंग करीब 30 मिनट तक चली थी। इससे पहले बीरेन सिंह CM हाउस में सभी विधायकों से भी मिले थे।

सूत्रों की मानें तो, बीरेन सिंह इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने पिछले साल 20 जून को भी इस्तीफा देने की पेशकश की थी। बाद में फैसला बदल दिया।

ये भी पढ़ें:

मणिपुर में मई 2023 से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा जारी है। बीते 7 दिनों से हिंसा बढ़ गई है। इसमें 8 लोगों की मौत हुई है। 15 से ज्यादा घायल हैं।

इस्तीफे के अटकलें की 2 वजहें…

1) बीमारी के कारण छुट्टी पर गए मुख्य सचिव को तत्काल वापस बुलाया गया।

2) कुकी उग्रवादियों के एक संगठन ने राज्य में सार्वजनिक आपातकाल घोषित किया।

मणिपुर में 3 मई, 2023 से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर हिंसा चल रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार हिंसा में अब तक 226 लोगों की मौत हो चुकी है। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 65 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ चुके हैं।

मैतेई समुदाय की मांग है कि उन्हें भी जनजाति का दर्जा दिया जाए। समुदाय ने इसके लिए मणिपुर हाई कोर्ट में याचिका लगाई। समुदाय की दलील थी कि 1949 में मणिपुर का भारत में विलय हुआ था। उससे पहले उन्हें जनजाति का ही दर्जा मिला हुआ था। इसके बाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से सिफारिश की कि मैतेई को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किया जाए।

ये भी पढ़ें  अयोध्या : पौष पूर्णिमा पर सरयू स्नान के लिए रामनगरी में उमड़े श्रद्धालु

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link