Uttar Pradesh

मथुरा में बड़ा हादसा : टीला खिसकने से छह मकान ढहे, तीन की मौत, कई दबे

मथुरा, 15 जून 2025:

यूपी के मथुरा में गोविंदनगर क्षेत्र के शाहगंज दरवाजा इलाके में रविवार को दोपहर एक भीषण हादसा हो गया। सिद्ध बाबा मंदिर के पास स्थित पुराना टीला अचानक खिसकने लगा, जिससे उस पर बने छह मकान भरभराकर गिर गए। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत होने की सूचना है। चार लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मलबे में छह से सात लोगों के दबे होने की आशंका है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार दोपहर जेसीबी से खोदाई का कार्य चल रहा था। इस बीच मिट्टी के टीले पर बने मकान अचानक से गिरने लगे। देखते ही देखते पूरा टीला खिसक गया। हादसे के वक्त कुछ लोग मकानों में थे। कुछ पास में निर्माणाधीन दीवार पर काम कर रहे थे।

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

इस हादसे में जान गंवाने वाले के नाम तोताराम और दो सगी बहनों 6 वर्षीय यशोदा और 3 वर्षीय काव्या बताए जा रहे हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। प्रशासन ने घटनास्थल को चारों ओर से घेर लिया है और आसपास के मकानों को खाली करवा लिया गया है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें  एमपीएसपी की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी... आर्थिक तंगी छात्रों की पढ़ाई में न बने बाधा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link