NationalPoliticsUttar Pradesh

कांशीराम की जयंती पर मायावती का समर्थकों को संदेश… हासिल करें सत्ता की मास्टर चाबी

लखनऊ, 15 मार्च 2025:

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को पार्टी संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बसपा ने अपने शासनकाल में बहुजन समाज के लिए वास्तविक रूप से “अच्छे दिन” लाए, जबकि अन्य सरकारों के दावे केवल खोखले रहे हैं।

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता व संस्थापक कांशीराम जी को आज उनके जन्मदिन पर शत-शत नमन, माल्यार्पण, श्रद्धा-सुमन अर्पित। उनके ‘सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ मूवमेंट को तन, मन, धन से मजबूत बनाने का संकल्प लेते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि बहुजन समाज को गरीबी, बेरोजगारी, शोषण, अत्याचार, जातिवाद और सांप्रदायिक तनाव से मुक्ति के लिए अपने वोट की ताकत को समझकर सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करनी होगी। उन्होंने इसे “आज के दिन का सबसे बड़ा संदेश” बताया।

ये भी पढ़ें:

‘बसपा का काम बोलता है’

बसपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि बसपा केवल कथनी में नहीं, बल्कि करनी में विश्वास रखती है। उन्होंने दावा किया कि उनके नेतृत्व में बहुजनों का सर्वांगीण विकास हुआ, जबकि अन्य दलों की सरकारें केवल वादे करती रहीं।

कांशीराम ने 1984 में की थी बसपा की स्थापना

कांशीराम का जन्म 15 मार्च 1934 को पंजाब राज्य के रूपनगर (अब रोपड़) जिले में हुआ था। उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दलितों के उत्थान के लिए उन्होंने 14 अप्रैल 1984 को बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की। मायावती को उनका राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता है, जिन्होंने उनके विचारों को आगे बढ़ाया।

ये भी पढ़ें  रैन बसेरों को 24 घंटे रखें क्रियाशील: जिलाधिकारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button