Uttar Pradesh

मेरठ: टायर गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान… स्थानीय लोगों में दहशत

अनमोल शर्मा

मेरठ, 31 मार्च 2025:

उत्तर प्रदेश के मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर में स्थित एक टायर रिट्रेडिंग कारखाने के गोदाम में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में गोदाम और आसपास की दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है। गोदाम में ज्वलनशील केमिकल और टायरों की बड़ी मात्रा में मौजूदगी के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया।

ये भी पढ़ें:

राहत और बचाव कार्य के दौरान इलाके में दहशत का माहौल बना रहा, क्योंकि गोदाम रिहायशी इलाके में स्थित था। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के सही कारणों की जांच कर रहे हैं।

गोदाम मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  सीटेट : सुल्तानपुर में मुन्ना भाई गिरफ्तार, दूसरे के स्थान पर दे रहा था परीक्षा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link