Uttarakhand

गैरसैण में होगा उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र, 19 से 22 अगस्त तक चलेगा अधिवेशन

देहरादून, 11 जुलाई 2025:

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि का ऐलान कर दिया गया है। यह सत्र आगामी 19 से 22 अगस्त तक प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में आयोजित किया जाएगा। मानसून सत्र के आयोजन के समय और स्थान की घोषणा के बाद सभी विभागों को इसकी तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री धामी को हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल द्वारा बजट सत्र की तिथि और स्थान तय करने के लिए अधिकृत किया गया था। इसके तहत सीएम धामी ने मानसून सत्र चार दिन तक गैरसैण में चलाने का निर्देश दे दिया है। इस सम्बंध में विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव धनंजय चतुर्वेदी ने आदेश भी जारी कर दिया है।

सीएम धामी के इस फैसले को गैरसैण के लिए बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि बीते कुछ वर्षों से गैरसैण में सीमित समय के लिए ही विधानसभा सत्र आयोजित किए जाते रहे हैं। इस दौरान राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से बार-बार यह मांग होती रही कि गैरसैण को स्थायी राजधानी घोषित कर अधिक से अधिक प्रशासनिक कार्य वहीं से संचालित हों।

ये भी पढ़ें:

अब जब मानसून सत्र के आयोजन का समय और स्थान घोषित हो चुका है, तो सभी विभागों को इसकी तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए गए हैं। विधानसभा सचिवालय ने भी सत्र को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह मानसून सत्र न केवल विधायी कार्यों की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि गैरसैण को राजधानी के रूप में स्थायित्व दिलाने की दिशा में भी एक अहम कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें  पुरानी पेंशन बहाली की मांग ने फिर पकड़ा जोर, कर्मचारियों का धामी आवास कूच, पुलिस से झड़प

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link