Culture

पंडित बिरजू महाराज की जयंती पर संगीत समारोह का आयोजन

लखनऊ,31 जनवरी 2025:
कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में एक विशेष संगीत एवं नृत्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 4 फरवरी को संध्या 6 बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रदेश के संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

मुख्य आकर्षण: बसंत की थीम पर कथक प्रस्तुतियाँ

कार्यक्रम में पंडित बिरजू महाराज के दो प्रतिष्ठित शिष्य-शिष्याएँ अपनी कला का जादू बिखेरेंगी। वाराणसी की दीपांविता सिंहा रॉय एकल कथक प्रस्तुति देंगी, जबकि नई दिल्ली के कथक केंद्र की मालती श्याम अपने समूह के साथ बसंत ऋतु पर आधारित नृत्य नाटिका पेश करेंगी। यह आयोजन बिरजू महाराज कथक संस्थान द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

युवाओं से जुड़ने की अपील

बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष कुमकुम धर ने बताया कि “यह कार्यक्रम न केवल गुरुजी को श्रद्धांजलि है, बल्कि लखनऊ की कथक परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास भी है। प्रवेश निःशुल्क है, इसलिए युवाओं को बड़ी संख्या में आकर इस कला को समझना चाहिए।”

Advertisement

आमंत्रण: सभी के एंट्री फ्री

संस्थान ने जनसामान्य से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम का उद्देश्य कथक की लय, भाव-भंगिमाओं और लखनऊ घराने की विरासत को जीवंत करना है। सांस्कृतिक प्रेमियों के साथ-साथ कला के छात्रों के लिए यह एक अनूठा अवसर होगा।

ये भी पढ़ें  दिल्ली में ‘फकीर’ का सफर थमा : सिंगर-एक्टर ऋषभ टंडन का निधन, मनोरंजन जगत में शोक की लहर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link