CricketSports

वनडे क्रिकेट : इंग्लैंड की टीम ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका को 342 रन से हराया

खेल डेस्क

​इंग्लैंड की टीम ने तीसरे और अंतिम वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 342 रन से हराकर इतिहास रच डाला। उसने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने जो रूट (100) और जैकब बेथल (110) के शतक की बदौलत पांच विकेट पर 414 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में प्लेयर ऑफ द मैच जोफ्रा आर्चर (4/18) की घातक गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीका की टीम 20.5 ओवर में 72 रन पर ढेर हो गई।

​रूट और बेथल ने तीसरे विकेट के लिए 144 गेंदों में 182 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। रूट ने 96 गेंदों में छह चौकों की मदद से 100 रन बनाए, जबकि बेथल ने 82 गेंदों में 13 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 110 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा ओपनर जेमी स्मिथ ने 62 और कप्तान जोस बटलर ने 32 गेंदों में 62 रन का योगदान दिया।

​दक्षिण अफ्रीका का निराशाजनक प्रदर्शन

​दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही, जब जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर एडिन मार्करम को शून्य पर आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने अगले ओवर में रिकेल्टन (1) को भी पवेलियन भेजा। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 24 रन पर ही अपने छह विकेट खो दिए और अंततः 72 रन पर ऑल आउट हो गई।

​सीरीज दक्षिण अफ्रीका के नाम

​पहले दो वनडे जीत चुकी दक्षिण अफ्रीका ने यह सीरीज़ 2-1 से अपने नाम की। रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का पिछला रिकॉर्ड भारत के नाम था, जिसने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 317 रन के अंतर से जीत दर्ज की थी। जो रूट को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

ये भी पढ़ें  FIFA World Cup : Brazil, Mexico व Morocco की धमाकेदार जीत, Round of 32 की तस्वीर साफ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link