CricketSports

शुभमन गिल बने भारत के नए टेस्ट कप्तान, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान

मुंबई, 24 मई 2025:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर भारत पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा, जिसकी शुरुआत 20 जून से होगी।

टीम की कप्तानी युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया की मौजूदगी में हुई चयन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और चयनकर्ता शिव सुंदर दास ने संयुक्त रूप से टीम का ऐलान किया।

ये भी पढ़ें:

इस दौरे पर भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जिसमें पहला मुकाबला 20 जून 2025 से शुरू होगा। यह गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया का पहला बड़ा विदेशी टेस्ट दौरा होगा।

Advertisement

भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ी

कप्तान शुभमन गिल, उप कप्तान ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

ये भी पढ़ें  T20 World Cup : वेस्टइंडीज की बड़ी जीत से बदला समीकरण, आज इंग्लैंड व पाकिस्तान की टक्कर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link