CrimeUttar Pradesh

कॉलेज के पास चेन स्नेचर से पुलिस की मुठभेड़… पैर में गोली मारकर दबोचा

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 5 जुलाई 2025:

यूपी में वाराणसी के दो थानों की संयुक्त टीम ने चेन-स्नेचिंग की कई वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश अलगू चौहान को बसंता कॉलेज के पास मुठभेड़ में धर दबोचा। उसके पास लूटा गया मंगलसूत्र व एक तमंचा भी मिला है।

पुलिस को इनपुट मिला था कि मंगलसूत्र और चेन लूटने की घटनाओं में शामिल बदमाश अलगू चौहान इलाके में सक्रिय है। आदमपुर और कोतवाली थानों की संयुक्त टीम ने बसंता कॉलेज के पास बदमाश को घेर लिया लेकिन, पुलिस को देखते ही अलगू ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली अलगू के पैर में लगी, जिससे वह भागने की कोशिश में मुंह के बल गिर पड़ा।

ये भी पढ़ें:

तलाशी में उसके पास से एक तमंचा, लूटा गया मंगलसूत्र और अन्य सामान बरामद हुआ है। घायल हालत में अलगू को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडीसीपी सरवणन टी. ने मौके का जायजा लिया और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि अलगू चौहान लंबे समय से वांछित था। उसके खिलाफ आदमपुर और कोतवाली थानों में कई मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें  पिता की नगरी में पुत्र के उत्सव की धूम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button