Ho Halla SpecialReligiousUttar Pradesh

प्रयागराज : महाकुंभ की तैयारी के बीच हादसा, ब्रिज टावर गिरा, एक मजदूर का पैर कटा, कई घायल

अमित मिश्रा

प्रयागराज, 28 दिसंबर 2024:

यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारी के बीच शनिवार को एक हादसा हो गया। बिजली के हाईटेंशन तार कसने के दौरान ब्रिज टावर अचानक गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर का पैर कटकर अलग हो गया। दो मजदूर टावर के नीचे दब गए। इस हादसे में पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को फौरन स्वरुप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह हादसा शनिवार दोपहर बाद करीब दो बजे गंगा पार के सारी नाथ थाना क्षेत्र के सरसों इलाके में हुआ। बताते हैं कि मशीन से ब्रिज टावर का तार खींचा जा रहा था। तभी तार टूट गया और अचानक टावर गिर गया। उसके नीचे मजदूर दब गए। मालूम हो कि सरसों इलाके में रिंग रोड का काम चल रहा है। 33000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन बदली जा रही है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  आधी रात के बाद मौत बनकर दौड़ा टैंकर, गुमटी में ठोकर मार मार्केट में घुसा, चालक ने दम तोड़ा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link