Uttarakhand

पानी की टंकी पर प्रदर्शन करना पड़ा भारी…महिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

नर्सिंग अभ्यर्थी कर रहे थे प्रदर्शन, सरकारी कार्य में बाधा, लोक सेवकों के आदेशों की अवहेलना और यातायात प्रभावित करने का लगा आरोप

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 14 मई, 2026:

वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर नर्सिंग अभ्यर्थियों का डालनवाला स्थित परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने और आत्मदाह की चेतावनी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस प्रकरण में उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार को प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर परेड ग्राउंड स्थित पेयजल विभाग की पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। प्रशासन और पुलिस के लगातार समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी नीचे उतरने को तैयार नहीं हुए साथ ही टंकी के नीचे बड़ी संख्या में समर्थकों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर यातायात भी बाधित किया। जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:

कोतवाली डालनवाला में दर्ज इस मुकदमे में प्रदर्शनकारियों पर आत्मदाह की धमकी देने और ज्वलनशील पदार्थ दिखाकर प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम में सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोक सेवकों के आदेशों की अवहेलना करने, सार्वजनिक संपत्ति पर अवरोध और आत्मदाह की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  देहरादून महिलाओं के लिए असुरक्षित? निजी सर्वे रिपोर्ट से हड़कंप, पुलिस और महिला आयोग ने की शुरू जांच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link