Raebareli City

Raebareli News : रायबरेली में अखिलेश का PDA पर दांव, बोले- एक तरफ पीड़ित लोग, दूसरी ओर प्रताड़ना देने वाले

PDA रथ से रायबरेली पहुंचे सपा प्रमुख, GIC मैदान में जनसभा को किया संबोधित, संविधान और आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरा, बोले- PDA के साथ न्याय की लड़ाई लड़ेंगे, बारिश के बीच जनसभा में जुटे कार्यकर्ता

विजय पटेल

रायबरेली, 24 सितंबर 2026:

यूपी के रायबरेली में जीआईसी ग्राउंड में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने PDA Rath Yatra के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सभा स्थल पर डटे रहे। अखिलेश ने कहा कि जो लोग पीड़ित, दुखी या अपमानित हैं, वे PDA का हिस्सा हैं। उन्होंने संविधान और आरक्षण की लड़ाई जारी रखने की बात कही।

बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई में भेदभाव किया जाता है। उन्होंने बुलडोजर नीति का जिक्र करते हुए कहा कि कई मामलों में पर्याप्त प्रक्रिया के बिना घरों और प्रतिष्ठानों को गिराया जाता है। सपा अध्यक्ष ने सरकार बनने पर इस नीति को खत्म करने की बात कही।

ये भी पढ़ें:

पेपर लीक से रोजगार तक मुद्दे उठाए

जनसभा में अखिलेश यादव ने पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश और रोजगार को लेकर दावे किए जा रहे हैं, लेकिन नौजवानों को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी उन्होंने सरकार पर सवाल उठाए और अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई।
raebareli-news-akhilesh-yadav-pda-rath-yatra-gic-ground-rally (2)

सरकार बनी तो अग्निवीर योजना पर बदलाव का दावा

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को खत्म करने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने आउटसोर्सिंग व्यवस्था में बदलाव, पुरानी पेंशन बहाल करने और स्कूलों की व्यवस्था बेहतर करने की बात कही।

2027 चुनाव को लेकर PDA पर फोकस

UP Election 2027 को लेकर सपा अध्यक्ष ने कहा कि PDA की ताकत को और बढ़ाया जाएगा। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि बातचीत जीत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर की जाएगी। अखिलेश यादव ने रायबरेली की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा को हराने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें  बस से टकराकर एक किमी तक घिसटती रही बाइक...दंपति की मौत, बेटा मौत से जूझ रहा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link