Jharkhand

रांची : डकैती के मामले में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत, पुलिस पर हिरासत में पिटाई का आरोप

मेदिनीनगर, 24 मार्च 2025

झारखंड के पलामू जिले में पुलिस हिरासत में कथित तौर पर पीटे गए एक कैदी की रविवार को रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक महफूज अहमद (25) का 7 मार्च से रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में इलाज चल रहा था।

पलामू की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेशमा रामेसन ने बताया, “रांची के रिम्स में इलाज करा रहे अहमद की आज मौत हो गई। उन्हें किडनी से संबंधित समस्याएं थीं।” उन्होंने बताया कि अहमद को उसके तीन अन्य साथियों के साथ 5 मार्च को पनकी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत करीमाटी में डकैती के मामले में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

मृतक के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि नवाबाजार निवासी अहमद को पुलिस ने एक मार्च को छतरपुर स्थित एक क्लीनिक से पकड़ा था। उन्होंने बताया कि 5 मार्च को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत दर्ज कराने के बाद अहमद को 6 मार्च को जेल भेज दिया गया। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में अहमद की पिटाई की गई।

ये भी पढ़ें:

विधानसभा में भी कुछ सदस्यों ने यह मुद्दा उठाया था और कथित तौर पर उनकी पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सरकार ने उन्हें इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।

Advertisement

एसपी ने बताया कि मामले के सिलसिले में नावाबाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार को शनिवार को निलंबित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें  जिस लड़के को मोहल्ला चिढ़ाता था...जानिए कैसे उसने बदल दी अमिताभ बच्चन की जिंदगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link