CrimeUttar Pradesh

मौत का बदला : युवक को गला घोंट कर मारा फिर पिता की समाधि पर रखी लाश

लखनऊ, 5 मई 2025:

यूपी की राजधानी के नगराम थाना क्षेत्र में तीन साल पूर्व हुई पिता की मौत का बदला लेने को पगलाए बेटे ने पहले युवक की हत्या की फिर लाश को पिता की समाधि पर रखकर फरार हो गया। बेटे ने इस वारदात को अपने साथियों के साथ अंजाम दिया। पुलिस टीमें फरार आरोपियों की खोज कर रहीं हैं।

पिता ने तीन साल पूर्व की थी खुदकुशी, सुसाइड नोट के आधार पर जेल गया था दम्पति

नगराम थाना क्षेत्र में ग्राम कुबरहा है। यहां रहने वाले सहजराम ने तीन साल पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसके आधार पर गांव में ही रहने वाले महेश व उसकी पत्नी सुनीता को जेल भी भेजा गया था। फिलहाल दोनों जेल से बाहर आये और गांव में फिर से रहने लगे।

ये भी पढ़ें:

दम्पति से नाराज था मृतक का बेटा, परिवार का आरोप बदला लेने के लिए की हत्या

Advertisement

सहजराम का बेटा लवकुश पिता की मौत को लेकर महेश और सुनीता से नाराज रहता था। गांव में ही रहने वाले महेश के बड़े भाई तिवारी का कहना है कि बीती रात महेश रात लगभग नौ बजे घर से निकला था फिर घर नहीं लौटा। सोमवार की सुबह उनकी लाश गांव के बाहर खेत में पड़ी मिली। तिवारी का आरोप है कि महेश की जान बेल्ट से गला कसकर ली गई। लाश को वहीं छोड़ा जहां सहजराम का अंतिम संस्कार हुआ था। ये सब लवकुश ने बदला लेने के लिए किया। घटना की सूचना मिलने पर एसीपी रजनीश वर्मा और नगराम एसओ व पुलिस टीम पहुंची। आरोपियों की खोजबीन के साथ मृतक के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें  अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, बोले… गलत नीतियों से अर्थव्यवस्था बर्बादी की कगार पर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link