NationalSportsUttarakhand

उत्तराखंड लौटने की चाह, जमीन की तलाश में CM तक पहुंची Rishabh Pant की गुहार, धामी ने दिया ये भरोसा

क्रिकेटर ऋषभ ने एक्स पर देर रात की पोस्ट, दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने की इच्छा जताई, सरकारी रेट पर जमीन खरीदने की बात कही, मुख्यमंत्री ने सुबह होते ही दिया जवाब, अधिकारियों को तुरंत संपर्क कर नियमानुसार मदद के निर्देश

न्यूज डेस्क, 8 अगस्त 2026:

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज Rishabh Pant ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने में आ रही दिक्कतों को लेकर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से मदद मांगी है। सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहते हैं, लेकिन तीन साल की कोशिश के बाद भी उन्हें रहने के लिए उपयुक्त जमीन नहीं मिल सकी।

तीन साल से कर रहे हैं कोशिश

Rishabh Pant ने लिखा कि उत्तराखंड का मूल निवासी होने के नाते, मैं काफी समय से दिल्ली से उत्तराखंड वापस आकर बसने के लिए ज़मीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन मुझे यहां रहने के लिए कोई अच्छी और बड़ी जगह नहीं मिल पा रही है। मुझे अपना उत्तराखंड बहुत पसंद है। मेरी आपसे विनती है कि ज़मीन लेने में मेरी मदद करें, क्योंकि आजकल साफ़-सुथरी ज़मीन मिलना बहुत मुश्किल हो गया है। एक ज़मीन तो मुझे तब मिलनी चाहिए थी जब मैं राज्य का प्रचार-प्रसार कर रहा था, लेकिन अब मैं सब कुछ छोड़कर अपने मूल स्थान पर वापस आकर उत्तराखंड के विकास में योगदान देना चाहता हूँ और अपने पहाड़ी लोगों के बीच रहना चाहता हूं। 3 साल हो गए हैं और मुझे अभी तक कोई ज़मीन नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें:

Rishabh Pant Seeks Land in Uttarakhand Support (1)

मुफ्त जमीन या तोहफा नहीं चाहिए, नियमों के तहत खरीदेंगे

Pant ने साफ किया कि वह सरकार से मुफ्त जमीन या किसी तरह का विशेष तोहफा नहीं चाहते। अगर मौका मिले तो वह सरकारी नियमों के तहत तय दरों पर ही जमीन खरीदना चाहते हैं। उनका कहना है कि वह अपने पहाड़ी लोगों के बीच रहकर राज्य की तरक्की में योगदान देना चाहते

मुख्यमंत्री ने सुबह पहले दिया ऋषभ को दिया भरोसा फिर अधिकारियों को निर्देश

Rishabh Pant की पोस्ट पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने भी जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि Pant उत्तराखंड का गौरव हैं। आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है। आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग करेंगे।

ये भी पढ़ें  लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी वक्फ संशोधन विधेयक पेश, चर्चा जारी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button