DelhiPolitics

राहुल गांधी पर संबित पात्रा की टिप्पणी से लोकसभा में मचा घमासान, कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया

नई दिल्ली, 12 मार्च 2025

लोकसभा में मंगलवार को भाजपा सदस्य संबित पात्रा द्वारा विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस सदस्यों ने शोरगुल किया। बाद में अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से सदन की गरिमा बनाए रखने का आग्रह करने पर पात्रा ने अपनी टिप्पणी वापस ले ली। अनुपूरक अनुदान मांगों, अतिरिक्त अनुदानों और मणिपुर बजट पर बहस में भाग लेते हुए पात्रा ने क्रिकेटर रोहित शर्मा की फिटनेस पर कांग्रेस के एक नेता की टिप्पणी का जिक्र किया। उन्होंने क्रिकेट कप्तान की तुलना गांधी से की। 

कांग्रेस सदस्यों के विरोध के बीच अध्यक्ष संध्या राय ने कहा कि टिप्पणी हटा दी जाएगी। लेकिन कांग्रेस सदस्यों ने अपना विरोध जारी रखा।  बाद में स्पीकर ओम बिरला ने उत्तेजित सदस्यों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन जब वे शांत नहीं हुए तो उन्होंने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी। 

बाद में, जब सदन की कार्यवाही पुनः शुरू हुई तो बिरला ने कुछ विपक्षी सदस्यों को सभापति के अधिकार पर सवाल उठाने के लिए फटकार लगाई। 

ये भी पढ़ें:

पात्रा ने बाद में कहा कि यदि उनके किसी शब्द से विपक्ष के नेता या किसी अन्य सदस्य को ठेस पहुंची है तो उन्हें अपनी टिप्पणी वापस लेने में कोई परेशानी नहीं है। 

Advertisement

कांग्रेस के के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि जब बिड़ला कार्यवाही की अध्यक्षता करते हैं तो वह विपक्षी नेताओं पर व्यक्तिगत हमलों पर रोक लगाते हैं, लेकिन अन्य पीठासीन अधिकारियों के साथ ऐसा नहीं है।  संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सदस्यों और सभापति पर हमले अनुचित हैं और इनसे बचना चाहिए। 

अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उन्होंने अतीत में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पर की गई कुछ टिप्पणियों को सदन से निकाल दिया था तथा सदस्यों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमले सरकार की नीतियों तक ही सीमित रहें, व्यक्तियों तक सीमित न रहें।

ये भी पढ़ें  गुजरात में पकड़ी गई 5000 करोड़ की कोकीन: एक पखवाड़े मे 13000 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link