Hardoi City

होली से पहले मानदेय न मिलने पर भड़के सफाई कर्मी…कूड़ेदान पलटकर शहर में फैलायी गंदगी

शाहाबाद में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मानदेय भुगतान को लेकर बनी रही उलझन, प्रशासन ने जल्द मानदेय देने का दिया भरोसा

हरदोई, 1 मार्च 2026:

होली से पहले मानदेय न मिलने से नाराज शाहाबाद नगर पालिका के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों का गुस्सा सड़कों पर नजर आया। कर्मचारियों ने नगर के कई इलाकों में कूड़ेदान पलट दिए और जगह जगह कूड़ा फैलाकर विरोध जताया। हालात को देखते हुए पालिका कर्मचारी कार्यालय का गेट बंद कर अंदर ही बैठे रहे।

बताया गया कि नगर पालिका में सफाई व्यवस्था आउटसोर्सिंग के माध्यम से संचालित होती है। कुछ समय पहले संबंधित कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था, जिसके बाद सफाई कर्मियों के मानदेय भुगतान को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पा रही थी। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बाद में डूडा के माध्यम से भुगतान कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन प्रक्रिया में देरी होने से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती चली गई।

WhatsApp Image 2026-03-01 at 11.35.00 AM

ये भी पढ़ें:

मानदेय न मिलने से परेशान सफाई कर्मियों ने शनिवार को जुलूस निकाला और नगर के विभिन्न मार्गों पर कूड़ा बिखेर दिया। कई स्थानों पर कूड़ेदान पलटे जाने से गंदगी फैल गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरा दिन विरोध प्रदर्शन में बीत गया। इस दौरान उनका गुस्सा चरम पर दिखा और उन्होंने कूड़ेदानों का पलटना शुरू कर दिया। राहगीर सड़क पर फैली गंदगी के बीच से गुजरते रहे।

Advertisement

इस बीच उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय वाल्मीकि से फोन पर बातचीत कर जनवरी और फरवरी का मानदेय जल्द खातों में भेजने का आश्वासन दिया। सूत्रों के अनुसार जिन कर्मचारियों के खाते भारतीय स्टेट बैंक में हैं, उनमें भुगतान पहुंचना शुरू हो गया है, जबकि अन्य बैंकों में अवकाश के कारण राशि अभी नहीं पहुंच सकी है। प्रशासन का कहना है कि सभी कर्मचारियों के खातों में जल्द ही मानदेय पहुंच जाएगा, जिसके बाद स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें  UP में पार्टी की मजबूती में जुटा JDU, अपने दम पर पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में भाजपा का सहयोगी दल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link