
बिजनेस डेस्क, 16 सितंबर 2026:
Share market भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में Sensex 200 से ज्यादा अंक चढ़ गया, जबकि Nifty भी 23,200 के करीब पहुंच गया। बाजार खुलते ही बैंकिंग, IT और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में खरीदारी का रुझान देखने को मिला।
9:35 बजे सेंसेक्स 215 अंक ऊपर
Share Market सुबह 9:35 बजे सेंसेक्स 215.25 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 74,219.07 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह NSE Nifty 66.91 अंक यानी 0.29 फीसदी चढ़कर 23,185.50 के स्तर पर पहुंच गया।
कोटक बैंक और TCS में खरीदारी
शुरुआती कारोबार में Kotak Bank और TCS यानी Tata Consultancy Services के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। दोनों कंपनियों के शेयर बाजार की शुरुआती तेजी वाले प्रमुख शेयरों में शामिल रहे। इसके अलावा बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और IT सेक्टर में भी निवेशकों की दिलचस्पी नजर आई। तेल की कीमतों में मामूली गिरावट आई, ब्रेंट क्रूड 0.40% गिरकर 108.32 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि अमेरिकी क्रूड 0.72% गिरकर 105.11 डॉलर प्रति बैरल हो गया
ग्लोबल संकेतों का भी असर
Share Market में बुधवार की शुरुआती तेजी के पीछे वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों को भी एक वजह माना जा रहा है। घरेलू स्तर पर सामने आए आर्थिक आंकड़ों ने भी बाजार के रुख को सहारा दिया। शुरुआती कारोबार में बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से प्रमुख सूचकांक बढ़त में रहे।






