Uttar Pradesh

लखनऊ में सपा छात्र सभा का प्रदर्शन, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी पर हंगामा

लखनऊ, 11 अगस्त 2025:

दिल्ली में विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी और चुनाव आयोग के विरोध में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। बारिश के बीच हजरतगंज चौराहे पर जुटे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और धरना दिया।

इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प हो गई, जिसके बाद कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिल्ली में गिरफ्तार किए गए सभी विपक्षी नेताओं को तुरंत रिहा किया जाए और चुनाव आयोग को सवालों पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव से पहले एसआईआर की प्रक्रिया शुरू करना निष्पक्ष चुनाव पर संदेह पैदा करता है। उन्होंने मांग की कि इस प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए।

Advertisement

ये भी पढ़ें  जीवन रक्षा, सबकी सुरक्षा : यूपी में शुरू हुआ 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link