CrimeUttar Pradesh

टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस : पत्नी निकिता व ससुर नृपेंद्र गिरफ्तार

आगरा, 5 अप्रैल 2025:

टीसीएस में रिक्रूटमेंट मैनेजर रहे मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी निकिता शर्मा और ससुर नृपेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आगरा पुलिस ने दोनों को गुजरात के अहमदाबाद से पकड़ा। दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश में जुटी थी।

अहमदाबाद में छिपे थे दोनों, निकिता की मां व बहन पहले हो चुकी गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिता और बेटी अहमदाबाद में छिपकर रह रहे थे। पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आगरा पुलिस के मुताबिक निकिता और नृपेंद्र को लेकर पुलिस टीम यहां पहुंच रही है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले 13 मार्च को निकिता की मां और बहन को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:

आत्महत्या से पहले मानव ने वीडियो बना पत्नी को ठहराया था जिम्मेदार

Advertisement

सदर थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी निवासी एयरफोर्स से रिटायर्ड नरेंद्र कुमार शर्मा के इकलौते बेटे मानव शर्मा का शव 24 फरवरी को उनके घर में मिला था। मानव टीसीएस मुंबई में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। 23 फरवरी की शाम वे अपनी पत्नी निकिता को उसके मायके बरहन छोड़ने गए थे और रात में आगरा स्थित अपने घर लौटे थे।

घर पहुंचने के बाद मानव ने मोबाइल फोन से एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें आत्महत्या के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया था। वीडियो में मानव ने अपने परिवार से माफी मांगी और पत्नी के कथित अफेयर का भी जिक्र किया था। इसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। 27 फरवरी को मानव की बहन आकांक्षा ने मोबाइल में वीडियो देखकर पुलिस को सूचना दी थी।

केस दर्ज होते ही फरार हो गया था निकिता का परिवार

मानव के पिता नरेंद्र कुमार शर्मा की तहरीर पर सदर थाना पुलिस ने निकिता शर्मा, उनके पिता नृपेंद्र शर्मा, मां और बहनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। मानव शर्मा का सुसाइड वीडियो वायरल होने के बाद 28 फरवरी को निकिता और उसका परिवार लापता हो गया था। पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी। इस बीच, निकिता के पिता ने 6 मार्च को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मुकदमा रद्द करने और अग्रिम जमानत की मांग भी की थी।

ये भी पढ़ें  नोएडा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के नियमों को सरल बनाएगी अथॉरिटी, खरीदारों को मिलेगी सहूलियत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link