Uttar Pradesh

‘खुशी’ की आंखों से बहे आंसू, डीएम ने सुनी तकलीफ, कहा…बेटा इलाज करो, खर्च मैं करूंगा

अनमोल शर्मा

मुजफ्फरनगर, 29 जुलाई 2025:

यूपी के मुज़फ्फरनगर जिले में जनसुनवाई के दौरान डीएम उमेश मिश्रा उस समय भावुक हो गए जब एक युवती अपनी व्यथा सुनाते हुए बिलख कर रो पड़ी। उसने बताया कि आंखों में मोतियाबिंद हो गया हैं और ऑपरेशन के लिए पिता सक्षम नहीं है व रिश्तेदार मदद नहीं कर रहे है। उसके आंसू देख पसीजे डीएम ने भरोसा दिया कि बेटा इलाज कराओ सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने अपने स्टॉफ को हिदायत दी गाड़ी से डॉक्टर के पास ले जाओ और मेरी बात कराओ। कुछ पलों में अपनी परेशानी से मुक्ति पाकर खुशी ने मीडिया से कहा भगवान उन्हें खुश रखे यही मेरी दुआ है।

दरअसल कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम उमेश मिश्रा जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान फरियादी युवती खुशी ने बताया कि वह कई दिनों से आंखों की तकलीफ (मोतियाबिंद) से जूझ रही है। उसके पिता आर्थिक तंगी के कारण ऑपरेशन कराने में असमर्थ हैं। रिश्तेदारों ने भी मुंह मोड़ लिया है। उसे देखने में दिक्कत होती है। मेरी कोई मदद नहीं कर रहा है। खुशी की पूरी बात सुनकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा भावुक हो गए।

Advertisement

उन्होंने तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी से फोन पर वार्ता करने के बाद खुशी को अपनी सरकारी गाड़ी से मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। स्टॉफ को हिदायत दी लेकर जाओ और डॉक्टर से मेरी बात भी कराओ। खुशी से मुखातिब होकर कहा कि बेटा चिंता न करो आज तो सारी सुविधाएं हैं। इलाज से आंख ठीक हो जाएगी। तुम इलाज कराओ सारा खर्च मैं देखूंगा। अपनी परेशानी हल हो गई। इस बात पर यकीन कर खुशी एक बार फिर रो पड़ी। मीडिया से मुखातिब होकर उसने कहा कि डीएम साहब ने मेरी समस्या का ऐसा समाधान निकाला है कि मेरी दुआ लगेगी। भगवान उनको बस खुश रखे भगवान के रूप में इन्होंने मेरा साथ दिया है। मेरे मन से उनके लिए दुआ ही निकल रही है।

ये भी पढ़ें  अंतिम यात्रा निकाली, आचार्य सत्येंद्र दास को पावन सरयू में दी गई जल समाधि

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link