CrimeUttar Pradesh

टिहरी : महिला से दुष्कर्म का प्रयास और हमले का आरोप, भाजपा जिला उपाध्यक्ष समेत तीन पर केस

देहरादून, 12 मार्च 2025:

उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक महिला ने युवक सुभाष पंवार पर दुष्कर्म के प्रयास और जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। इसके साथ ही महिला ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष परमवीर पंवार और आरोपी के पिता बुद्धि सिंह पंवार पर साक्ष्य मिटाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

घनसाली थाना क्षेत्र की रहने वाली 28 वर्षीया पीड़िता ने दर्ज एफआईआर में बताया कि 6 मार्च की शाम 4 बजे सुभाष पंवार ने जबरन उसके घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर 12 टांके आए हैं। घटना के बाद भाजपा नेता परमवीर पंवार और सुभाष के पिता बुद्धि सिंह पंवार पर साक्ष्य मिटाने का आरोप है।

पुलिस ने आरोपी सुभाष पंवार, बुद्धि सिंह पंवार और परमवीर पंवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 109, 333, 64, 22, 118 और 238(a) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:

पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

पुलिस ने सुभाष पंवार को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन भाजपा जिला उपाध्यक्ष परमवीर पंवार और बुद्धि सिंह पंवार अभी भी फरार हैं। हैरानी की बात यह है कि भाजपा नेता परमवीर पंवार टिहरी जिला मुख्यालय में पार्टी के कार्यक्रमों में खुलेआम शामिल हो रहे हैं, जबकि पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। क्या पुलिस पर भाजपा नेताओं का दबाव है, या फिर पुलिस जानबूझकर मौन साधे बैठी है?

ये भी पढ़ें  महाकुंभ में अब नहीं बिछड़ेंगे श्रद्धालु : गोरखपुर के छात्रों ने बनाई 'नैनो जीपीएस रुद्राक्ष माला'

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button