NationalPoliticsUttar Pradesh

रामदास अठावले का आकाश आनंद को आरपीआई में न्योता, अखिलेश और राहुल पर साधा निशाना

लखनऊ, 4 मार्च 2025:

केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने बसपा से निकाले गए आकाश आनंद को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) में शामिल होने का ऑफर दिया। अठावले ने कहा, “आकाश मायावती का अनुसरण कर रहे थे। अब उन्हें पार्टी से निकाला गया है, तो वो हमारी पार्टी में आएं। हम उन्हें उचित सम्मान देंगे। वो बहुजन समाज के मिशन को आगे बढ़ा रहे थे।”

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए अठावले बोले, “अखिलेश का चरित्र बदल गया है। वो महाकुंभ पर लगातार टिप्पणी करते रहे, जो ठीक नहीं। वो खुद कुंभ में डुबकी लगाने गए, फिर भी बयानबाजी की। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। वो हमारे मित्र हैं, पर अब बदल गए हैं।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “राहुल महाकुंभ स्नान के लिए नहीं गए। उन्हें हिंदुओं का वोट चाहिए, पर कुंभ गए नहीं। अगर वो जाते तो योगी सरकार उन्हें सुविधाएं देती, लेकिन वो नहीं गए। यह गलत है।”

ये भी पढ़ें:

अठावले के इन बयानों ने राजनीति में हलचल मचा दी। आकाश को न्योता देकर उन्होंने बसपा को चुनौती दी, वहीं अखिलेश और राहुल पर टिप्पणियों ने विपक्ष को निशाने पर लिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ-वाराणसी ट्रैक की क्रॉसिंग पर पलटी कार, दो घंटे प्रभावित रही ट्रेनों की आवाजाही

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link