Uttar Pradesh

जनता दर्शन में सीएम ने सुनी फरियाद, कहा… समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता

लखनऊ, 29 सितंबर 2025 :

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित अपने आवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में कई जिलों से आए दर्जनों फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान, उन्होंने अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में कतार में कुर्सियों पर बैठे एक-एक फरियादी के पास सीएम पहुंचे। उनके प्रार्थना पत्र लिए और वार्ता भी की। अधिकतर मामलों में भूमि विवाद, पुलिस संबंधी शिकायतें, सड़क-नाली मरम्मत, चिकित्सा सहायता के शामिल थे। मुख्यमंत्री ने इन शिकायतों को संबंधित विभागों को संदर्भित किया और जल्द समाधान की प्रक्रिया शुरू करने को कहा।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने अफसरों से ये भी कहा कि हर शिकायतकर्ता को उनके मामले की स्थिति के बारे में जानकारी दी जाए। किसी भी जनसेवक द्वारा आम जनता से किया गया दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बच्चों से भी मुलाकात की, उनके साथ बातचीत की और उन्हें चॉकलेट दी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  डिजिटल स्व-गणना से जुड़ने की अपील... झंडी पार्क से शुरू हुआ जनजागरण अभियान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button