Lucknow City

लव मैरिज की कीमत मौत : काकोरी में ससुर व सालों ने युवक को बुलाकर पीटा, चाकुओं से गोद डाला

पीलीभीत का रहने वाला था मृतक, काकोरी क्षेत्र की युवती से किया था प्रेम विवाह, इससे नाराज थे युवती के मायकेवाले, बहाने से बुलाकर किया हमला

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 17 फरवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र के लालता खेड़ा गांव में सोमवार देर रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। भाई के साथ ससुराल पहुंचे युवक पर ससुराल पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में 24 वर्षीय रामसागर की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका भाई राहुल गौतम गंभीर रूप से घायल है। वारदात के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है।

पीलीभीत के माधव टांडा निवासी घायल राहुल गौतम के मुताबिक उसके भाई रामसागर को लालता खेड़ा निवासी पंकज उर्फ बल्ले ने उसकी पत्नी कामिनी से मिलने के बहाने बुलाया था। रामसागर अपने भाई राहुल के साथ गांव पहुंचा। आरोप है कि गांव के बाहर बात करने के बहाने ससुर भीमा, साले सुमित और अमित तथा मौसेरे भाई पंकज ने रामसागर को पत्नी से रिश्ता खत्म करने का दबाव बनाया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और चारों ने मिलकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। रामसागर को बेरहमी से पीटा गया और पेट व चेहरे पर चाकुओं से वार किए गए।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-02-17 at 12.16.53 PM

Advertisement

आनन-फानन में पुलिस की मदद से एंबुलेंस द्वारा उसे सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल का इलाज जारी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि रामसागर ने कुछ समय पहले कामिनी से प्रेम विवाह किया था। दोनों पहले घर से भागकर मंदिर में शादी के बाद कोर्ट मैरिज कर चुके थे और पीलीभीत में रह रहे थे। बाद में कामिनी के मायकेवाले सामाजिक रीति-रिवाज से शादी कराने का भरोसा देकर उसे गांव ले आए लेकिन फिर रामसागर से रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाने लगे। दूसरी जगह शादी तय करने की कोशिश भी की गई। इसी विवाद की आग ने आखिरकार एक युवक की जान ले ली।

ये भी पढ़ें  Gen-Z आंदोलन पर मायावती बोलीं... सियासी दलों ने हाईजैक किया, संजय आजाद मामले में सख्त कार्रवाई की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link