Ho Halla SpecialUttar Pradesh

पर्यटन दिवस: एनसीसी कैडेट्स के वेलकम से खुश नजर आये पर्यटक

मयंक चावला

आगरा, 25 जनवरी 2025:

यूपी के आगरा जिले में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस को जोश के साथ मनाया गया। एनसीसी आर्मी विंग आगरा कॉलेज के कैडेट्स ने शनिवार को आगरा फोर्ट देखने आए देशी—विदेशों पर्यटकों का भारतीय संस्कृति के अनुरूप तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस वेलकम से पर्यटक खुश दिखाई दिए उन्होंने कैडेट्स के साथ खुशियों के पल को कैमरे में भी कैद किया।

शनिवार को एनसीसी कैडेट्स कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल के साथ आगरा फोर्ट पहुंचे। यहां आने वाले पर्यटकों को महत्वपूर्ण स्मारकों एवं स्थलों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह सभी पर्यटन स्थल भारत की प्राचीन विरासत को समेटे हुए हैं।
कैडेट्स ने पर्यटकों को तिलक लगाया और माला पहनाया। इसके बाद सभी ने एक दूसरे के साथ फोटो खिंचवाए। स्वागत करने वालों में एनसीसी के एसयूओ तारूशी सारस्वत, यूओ तमन्ना परमार, यूओ लवकुश, मनोज जुरैल, आरती राणा, प्राची पाठक, अरुण, रोहित कर्दम, कैडेट जाह्नवी सिसोदिया, विशाल रावत,भारतेंदु आदि कैडेट्स भी उपस्थित रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  UPTET 2026 result : 13.30 लाख अभ्यर्थियों के चेहरे खिले, प्राथमिक में 80% तो उच्च प्राथमिक में 72% सफल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link