Uttar Pradesh

अयोध्या : ट्रैफिक पुलिस के दरोगा की संदिग्ध हालात में मौत

अयोध्या, 11 नवंबर 2024:

यूपी के अयोध्या में ट्रैफिक पुलिस के दरोगा योगेंद्र प्रसाद (59) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस लाइन स्थित बैरक में रहने वाले दरोगा की मौत की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए और छानबीन की।

यूपी के देवरिया जनपद के बनकटा क्षेत्र के सोहनपुर, पंडितपुर निवासी योगेंद्र प्रसाद दिसंबर 2023 से अयोध्या में तैनात थे। उनकी ड्यूटी कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के आसिफबाग चौराहे पर थी। रविवार को ड्यूटी करने के बाद लौटे योगेंद्र बैरक स्थित आवास में रात को सो गए। सुबह करीब पांच बजे उनके सीने में दर्द हुआ तो उठकर टहलने लगे और थोड़ी देर बाद फिर लेट गए। हालात बिगड़ने पर पुलिसकर्मी उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने योगेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि हार्ट अटैक से मौत होने का अनुमान है लेकिन रिपोर्ट आने के बाद ही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  बिजली संकट से आत्मनिर्भरता तक : UP में मजबूत बिजली व्यवस्था ने दी विकास को रफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link