Unnao City

अपनी ही बस से लगी ठोकर, Driver ने बढ़ाई स्पीड और तीन यात्री दम तोड़ बैठे, ऐसे हुआ हादसा

अयोध्या से कानपुर जा रही रोडवेज बस पहले डंपर से टकराई, हादसे के बाद कई यात्री नीचे उतरकर देखने लगे नुकसान, इसी बीच ड्राइवर ने बस को आगे बढ़ा दिया, चार लोग चपेट में आ गए, तीन यात्रियों की मौके पर मौत हुई, कंडक्टर घायल, पुलिस Driver की लापरवाही समेत पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही

प्रमोद पासी

उन्नाव, 11 जुलाई 2026:

अयोध्या से कानपुर जा रही रोडवेज बस उन्नाव में ऐसे हादसे का शिकार हुई, जिसने उसी बस में सफर कर रहे यात्रियों को संभलने का मौका भी नहीं दिया। पहले बस की डंपर से टक्कर हुई। टक्कर के बाद कई यात्री बस से उतरकर होने वाला नुकसान देखने लगे। तभी बस अचानक आगे बढ़ गई और नीचे खड़े चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि बस का कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुरवा बाईपास मोड़ पर देर रात हुआ हादसा

ये भी पढ़ें:

यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे दही थाना क्षेत्र के पुरवा बाईपास मोड़ के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अयोध्या से कानपुर जा रही रोडवेज बस की सामने चल रहे डंपर से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री नीचे उतर आए। कुछ लोग बस के आसपास ही खड़े थे। वहीं कुछ आगे के सफर की चिंता में पड़े थे इसी वजह से बस में होने वाला नुकसान देखने लगे। इसी दौरान ड्राइविंग सीट पर बैठे चालक ने एक्सीलेटर पर पैर रखा और बस आगे बढ़ा दी। लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कंडक्टर समेत चार लोग बस के नीचे आ गए।

तीन यात्रियों की मौत, अंतिम संस्कार में जा रहा था एक परिवार

पुलिस के मुताबिक मृतकों में 40 वर्षीय राजेंद्र, निवासी मदनपुर थाना कप्तानगंज, बस्ती और 40 वर्षीय रामनरेश, निवासी तुलसी तारा थाना पूरा कलंदर, अयोध्या की पहचान हो चुकी है। तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। घायल कंडक्टर की पहचान 48 वर्षीय इंद्रपाल सिंह, निवासी महुआ थाना जहानगंज, आजमगढ़ के रूप में हुई है। दही थाना पुलिस ने घायल कंडक्टर को जिला अस्पताल भेजवाया। मृतकों में रामनरेश अपने परिवार के साथ कानपुर जा रहे थे। उन्हें अपने ससुर के निधन की सूचना मिली थी और वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मौके पर लगी रही लोगों की भीड़, Driver की भूमिका जांच के दायरे में

हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी रही। पुलिस ने यातायात को सामान्य कराया और क्षतिग्रस्त बस व डंपर को सड़क से हटवाया। कुछ समय तक हाईवे पर आवाजाही भी प्रभावित रही। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि टक्कर के बाद चालक ने किन परिस्थितियों में बस आगे बढ़ाई। हादसा तकनीकी वजह से हुआ या लापरवाही से, इसकी जांच की जा रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी जुटाए जा रहे हैं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  शराब के नशे में भाई से भिड़ा युवक, हंसिया के वार से छोटे भाई को मौत के घाट उतारा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button