Lucknow City

Up News: 68500 शिक्षक भर्ती का ‘आरक्षण घोटाला’ फिर गरमाया, अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री का घर घेरा, सड़क पर लेटकर प्रदर्शन

संदीप सिंह के आवास पर नारेबाजी और सीटी बजाकर प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद हिरासत में लिए गए अभ्यर्थी, कल मंत्री से वार्ता के बाद तय होगी आंदोलन की अगली रणनीति

लखनऊ, 5 अक्टूबर 2026:

68500 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी विसंगतियों को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन अब सरकार पर दबाव बढ़ाता दिख रहा है। कई हफ्तों से लखनऊ में धरना-प्रदर्शन दे रहे अभ्यर्थियों ने सोमवार को प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर लेटकर विरोध जताया और सिर पर ‘आरक्षण घोटाला’ लिखी टोपी पहनकर सीटी बजाते हुए सरकार से न्याय की मांग की।

आधा घंटा से अधिक समय तक चले प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। अभ्यर्थियों ने पुलिस पर जबरन हटाने और बदसलूकी का आरोप लगाया। बाद में पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया।

अभ्यर्थियों का कहना है कि उनका आंदोलन महज नियुक्ति की मांग तक सीमित नहीं है बल्कि वे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश के अनुपालन की मांग कर रहे हैं। उनके मुताबिक आयोग के आदेश में ओबीसी दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 में से 60 अंक यानी 40 प्रतिशत के आधार पर परिणाम संशोधित कर नियुक्ति देने की बात कही गई है। इसके साथ ही आरक्षण में विसंगति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश भी की गई है।

ये भी पढ़ें:

up-68500-teacher-recruitment-reservation-protest-sandeep-singh-residence (2)

Advertisement

आंदोलनकारियों ने ‘संदीप भैया न्याय करो’, ‘है हक हमारा आरक्षण, हम लेकर रहेंगे आरक्षण’ और ‘बाबू कल्याण सिंह अमर रहें’ जैसे नारे लगाकर सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर खींचा। धरने का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी तूफान सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से शिक्षा मंत्री से वार्ता के लिए बातचीत हुई है। मंगलवार दोपहर 12 बजे के बाद अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल की मंत्री संदीप सिंह से वार्ता प्रस्तावित है। इसी बातचीत के नतीजे के बाद आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी।

अभ्यर्थियों के मुताबिक उनका अनवरत धरना एक सितंबर से ईको गार्डन में जारी है। सोमवार को हुए प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए। ऐसे में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले शिक्षक भर्ती और आरक्षण का यह मुद्दा सरकार के लिए राजनीतिक रूप से भी अहम होता जा रहा है।

‘खाकी में इंसान’ की तस्वीर भी आई सामने

प्रदर्शन के दौरान तेज धूप में आजमगढ़ से आए अभ्यर्थी सच्चिदानंद शिक्षा मंत्री के आवास के गेट के सामने अचानक अचेत होकर गिर पड़े। वहां मौजूद एसएचओ विपिन सिंह ने तत्काल उन्हें भीड़ से बाहर छांव में पहुंचाया। पुलिसकर्मी ने उनका मुंह धुलाया, जूते उतारे, बिस्किट खिलाया और पानी पिलाया। हालत को देखते हुए पुलिस ने उन्हें एहतियातन पुलिस वाहन से सिविल अस्पताल भेज दिया।

up-68500-teacher-recruitment-reservation-protest-sandeep-singh-residence (3)

पुलिसकर्मी की इस मानवीय पहल की प्रदर्शनकारियों के बीच भी चर्चा रही। प्रदर्शन में आशुतोष वर्मा, नवीन चौधरी, अखिल कुमार, रंजना जायसवाल, दीपक पटेल, इशिता पाल, अजय मावी, उमेश गुप्ता, तारिक, राम प्रवेश, विनोद प्रजापति, शिव शंकर गौड़, अमित पटेल समेत बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  LDA की वरुण विहार योजना... जून में आएगी, खुलेगा 2100 प्लॉट्स के लिए पंजीकरण

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link