Uttar Pradesh

कामकाज संभालने के बाद सीएम से मिले यूपी के नए डीजीपी राजीव कृष्ण

 

लखनऊ, 1 जून 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से नए कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण ने मुलाकात की। सीएम ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी वहीं राजीव कृष्ण ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने की प्रतिबद्धता जताई।

बता दें कि शनिवार देर शाम ही राजीव कृष्ण के रूप में उत्तर प्रदेश को नया पुलिस महानिदेशक (DGP) मिला है। 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण यूपी के लगातार पांचवें कार्यवाहक डीजीपी हैं। उनके नाम पर मुहर लगने से पहले तक मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार मिलने की अटकलें लग रही थीं लेकिन ऐसा नहीं हो सका। फिलहाल घोषणा होने के बाद शनिवार की रात ही उन्होंने कार्यवाहक डीजीपी के रूप में पद भार ग्रहण कर लिया था। रविवार की दोपहर उन्होंने सीएम से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  सौरभ के दर्दनाक अंत से आहत हैं दोस्त अक्षय, कहा-मुस्कान ने छीन ली थी हर खुशी, उसे फांसी हो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link