Uttarakhand

उत्तराखंड : 2015 बैच की IPS अधिकारी रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा

देहरादून, 31 मई 2025:

उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा निजी पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए दिया है। उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने उनके इस्तीफे की पुष्टि की है।

रचिता जुयाल वर्तमान में देहरादून मुख्यालय में एसपी (SP) के पद पर तैनात थीं। उन्होंने अपना त्यागपत्र ऑल इंडिया सर्विसेज (डेथ-कम-रिटायरमेंट बेनिफिट्स) नियम, 1958 की धारा 5(1) के अंतर्गत बिना किसी शर्त और आरक्षण के प्रस्तुत किया है।

सूत्रों के अनुसार रचिता जुयाल ने अपना इस्तीफा शुक्रवार को डीजीपी को सौंपा था, जिसकी एक प्रति मुख्य सचिव को भी भेजी गई है। अब पुलिस मुख्यालय (PHQ) द्वारा इस्तीफा शासन को भेजा जाएगा, जिसके पश्चात राज्य सरकार इस पर निर्णय लेगी। अंतिम फैसला केंद्र सरकार द्वारा लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  रानीखेत में Parking प्लान पर नया मंथन, रुद्रपुर में 18 करोड़ से बनेगा Green Building कार्यालय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link