Uttarakhand

लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा उत्तराखंड का नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

खटीमा में स्थलीय निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए विकास के निर्देश, शारदा कॉरिडोर और रिवर फ्रंट परियोजनाओं से क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान

न्यूज डेस्क, 29 जून 2026:

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनपद ऊधमसिंहनगर के खटीमा क्षेत्र स्थित उभरते पर्यटन स्थल लोहियाहेड वाटर बाईपास का रविवार को स्थलीय निरीक्षण कर इसे राज्य के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा संकेत दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन संभावनाओं और विकास की रूपरेखा का जायजा लिया तथा अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहियाहेड वाटर बाईपास में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इसके प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए इसे एक आकर्षक एवं विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।
uttarakhand-cm-dhami-khatima-visit-lohiyahead-water-bypass-tourist-hotspot (2)

सीएम धामी ने बताया कि शारदा कॉरिडोर और शारदा रिवर फ्रंट जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के माध्यम से भी इस क्षेत्र के समग्र विकास को गति दी जा रही है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां तेज होंगी।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन के विस्तार से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। होटल, होम-स्टे, परिवहन, हस्तशिल्प और अन्य स्वरोजगार गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे लोगों की आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने दोहराया कि सरकार का लक्ष्य राज्य के हर क्षेत्र की पर्यटन क्षमता का बेहतर उपयोग कर स्थानीय लोगों को उसका प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाना है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने डीएम एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को लोहियाहेड वाटर बाईपास के विकास से जुड़े सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इस अवसर पर डीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  हर तरफ #DhamiKe5Saal की चर्चा, National Political Trend में सबसे ऊपर पहुंचा हैशटैग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link