Uttarakhand

उत्तराखंड के टिहरी जिले में दर्दनाक हादसा, SUV नदी में गिरी, दो बच्चों समेत एक ही परिवार के 5 लोग की मौत

नई टिहरी, 13 अप्रैल 2025

फरीदाबाद के एक परिवार के पांच लोग उस समय डूब गए जब उनकी एसयूवी शनिवार तड़के उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक नदी में गिर गई। देवप्रयाग के थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि छह लोगों को ले जा रही एक महिंद्रा थार सुबह करीब छह बजे बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगवान गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने एक महिला को बचाया। 

एसएचओ के अनुसार, फरीदाबाद का यह परिवार उत्तराखंड के चमोली जिले के गौचर में एक शादी में शामिल होने जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। 

मृतकों की पहचान सुनील गुसाईं (44), उनकी पत्नी मीना, उनके बेटे धैर्य (14) और बेटी सुजल (12) और मदन सिंह गुसाईं के बेटे आदित्य (16) के रूप में हुई है।  एसएचओ ने बताया कि आदित्य की मां अनीता को बचा लिया गया और गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।  उन्होंने बताया कि कार सुनील गुसाईं चला रहे थे। 

ये भी पढ़ें:

मृतक दम्पति और उनके दो बच्चे फरीदाबाद के 4800 सैनिक कॉलोनी के निवासी थे, जबकि आदित्य रुड़की के दुर्गा कॉलोनी का निवासी था। 

Advertisement

एसएचओ ने बताया कि एसडीआरएफ और पुलिस कर्मियों के गोताखोरों द्वारा अलकनंदा नदी में कई घंटों तक चलाए गए तलाशी अभियान के बाद शव बरामद किए गए।  उन्होंने बताया कि शवों को सरकारी एम्बुलेंस से श्रीकोट स्थित बेस अस्पताल भेज दिया गया है। 

ये भी पढ़ें  रोमियो लेन बार विवाद : एनएसयूआई का हंगामा... पुलिस मुख्यालय पर पुतला फूंका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link