CrimeMaharashtra

जूते में छिपाकर बैंकॉक से ले आया 6.3 करोड़ रुपये का सोना, एयरपोर्ट पर DRI ने ऐसे पकड़ा

मुंबई, 13 अप्रैल 2025

 राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई हवाई अड्डे से एक यात्री को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 6.3 करोड़ रुपये का सोना बरामद हुआ है, जिसे उसने अपने जूतों में छिपा रखा था। अधिकारी ने शनिवार को बताया कि डीआरआई के अधिकारियों ने एक संभावित खरीदार को भी गिरफ्तार किया है, जो सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का हिस्सा था।

विशेष सूचना के आधार पर, शीर्ष तस्करी निरोधक एजेंसी के अधिकारियों ने बैंकॉक से यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री को रोका। अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके जूतों में 6.3 करोड़ रुपये मूल्य की 6.7 किलोग्राम तस्करी की गई सोने की छड़ें बरामद की गईं और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान तस्करी की गई पीली धातु के संभावित खरीदार का नाम सामने आया और बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  पेड़ पर सुस्ता रहा था पक्षी…मांझे में उलझकर हुआ जख्मी, दमकल ने रेस्कयू कर बचाई जान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link