Uttarakhand

उत्तराखंड बनेगा हाईटेक बागवानी का हब… मुख्य सचिव बोले- किसान हों तकनीक में पारंगत

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अधिकारियों के साथ की बैठक, वित्तपोषित उत्तराखंड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की समीक्षा, किसानों को मिलेगा ग्राफ्टिंग तकनीक का प्रशिक्षण

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 25 मई 2026ः

देहरादून में सोमवार को मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में वित्तपोषित उत्तराखंड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना (JICA) को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रदेश के लिए बागवानी योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हाईटेक बागवानी की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार की जानी चाहिए।

मुख्य सचिव ने प्रदेश में बागवानी क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही किसानों को हैंड होल्डिंग, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने को भी कहा। उन्होंने कहा कि उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को ग्राफ्टिंग तकनीक का अधिक से अधिक प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी है। उन्होंने बागवानी क्षेत्र में क्लस्टर एप्रोच अपनाने पर बल देते हुए कहा कि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ मजबूत सप्लाई चेन विकसित करने और कोल्ड स्टोरेज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता है।

आनन्द बर्द्धन ने उन्नत किस्मों के प्रयोग और क्षेत्र विस्तार पर विशेष फोकस करने की बात कही। उन्होंने कहा कि योजनाओं में किसी प्रकार की डुप्लीकेसी न हो व उनकी मॉनिटरिंग की जाए। यह भी कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद भी किसानों को विभाग की सहायता मिलती रहे। बैठक में सचिव एसएन पाण्डेय, डीजी उद्यान वंदना सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button