Lucknow City

वाटर पम्प खराब…इलाके में छाया पेयजल संकट, कालोनीवासियों का प्रदर्शन

काशीराम आवासीय कालोनी में रहने वाले लोग चार दिन से पानी के लिए बहा रहे पसीना, पार्षद से शिकायत के बाद टैंकर आये लेकिन वाटर पंप ठीक नहीं हुआ।

नितिन द्विवेदी

लखनऊ, 31 अक्टूबर 2025 :

राजधानी के पारा क्षेत्र में हंसखेड़ा स्थित नई काशीराम आवासीय कालोनी में पिछले चार दिनों से वाटर पम्प खराब पड़ा हुआ है। इलाके में पेयजल संकट की समस्या बनी हुई है। आजिज होकर स्थानीय लोगों ने जलकल विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

स्थानीय निवासी रमेश गौतम, शालीग्राम रावत, नैना, आदित्या, राहुल कुमार, धर्म सिंह, दिलीप कुमार बताते है कि हंसखेड़ा नई काशीराम आवासीय कालोनी में पिछले चार दिनों से ट्यूबवेल पम्प खराब पड़ा हुआ है। जिसके चलते इलाके में पेयजल संकट की समस्या बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:

इलाके में कोई समरसेविल भी नहीं लगा है। पेयजल संकट की समस्या पर क्षेत्रीय पार्षद से शिकायत की उसके बाद पानी के टैंकर आए। लोगों को नीचे से पानी भर कर ऊपर ले जाना पड़ रहा है। वहीं इस सम्बन्ध में जलकल विभाग जोन-6 अवर अभियंता कुलदीप को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

Advertisement

ये भी पढ़ें  BCCI ने टीम इंडिया पर की नोटों की बारिश...T20 वर्ल्ड कप जीतने पर 131 करोड़ का इनाम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link