Delhi

20 नवंबर 2024 का मौसम: दिल्ली, पंजाब, यूपी में कोहरे और ठंड, बारिश का अलर्ट जारी

नई दिल्ली, 19 नवंबर 2024

कल 20 नवंबर 2024 को दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड और कोहरे का प्रकोप रहेगा। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और हिमाचल में कोहरे के साथ सर्दी बढ़ने की चेतावनी दी है। दिल्ली में तापमान 12°C से 25°C के बीच रहेगा और घना कोहरा छाने की संभावना है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली में ठंड में इजाफा होगा। दक्षिण भारत में तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 20 नवंबर 2024 के लिए उत्तर भारत में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में। दिल्ली में भी कोहरे की चेतावनी दी गई है। वहीं, उत्तर पूर्वी राज्यों असम और मेघालय में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है। तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में भी भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  पांच दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन, आज PM मोदी के साथ करेंगे चर्चा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link