Uttarakhand

शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा… बोले- टीईटी की अनिवार्यता खत्म हो, दी ये चेतावनी

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने देहरादून में परेड ग्राउंड से सचिवालय तक निकाली रैली, कहा- मांगें नहीं मानने पर होगा उग्र आंदोलन, प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा व प्रदेश महामंत्री जगवीर खरोला रहे मौजूद

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 8 जून 2026ः

देहरादून में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर धामी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। प्रदेशभर से आए शिक्षकों ने परेड ग्राउंड से सचिवालय तक रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि यदि समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे।

शिक्षकों की रैली परेड ग्राउंड से शुरू होकर लैंसडाउन चौक, दर्शनलाल चौक, घंटाघर और एस्लेहॉल चौक होते हुए सचिवालय के पास पहुंची। यहां पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद शिक्षकों ने वहीं धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान शिक्षकों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

TET Compulsion Protest Teachers Stand United Now (1)

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार अनदेखी के कारण शिक्षकों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करना, त्रिस्तरीय कैडर व जूनियर हाईस्कूल का पृथक संचालन, 17140 वेतनमान की वसूली से मुक्त रखना, प्रारंभिक शिक्षकों के लिए तीन पदोन्नतियां सुनिश्चित करना और अंतरजनपदीय स्थानांतरण व्यवस्था लागू करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि 25-30 साल की सेवा कर चुके शिक्षकों को अब टीईटी पास करने के लिए कहा जा रहा है, जोकि तर्क संगत नहीं है। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा, प्रदेश महामंत्री जगवीर खरोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चौहान, कोषाध्यक्ष मनोज शाह, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री सुरेश भट्ट, सलाहकार कुंवर सिंह राणा, देहरादून अध्यक्ष सूरज मंद्रवाल, पौड़ी अध्यक्ष भगत भंडारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी विपिन मेहता मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  RE-NEET : Telegram पर शिकंजा कसा रहेगा हाईकोर्ट का राहत से इंकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link