Uttarakhand

महंगाई के खिलाफ सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरी युवा कांग्रेस… सरकार विरोधी नारे गूंजे

घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर साधा निशाना, बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों व महंगाई को जनता की सबसे बड़ी परेशानी बताया

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 9 जून 2026:

बढ़ती महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस ने मंगलवार को देहरादून के एस्लेहॉल चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महामंत्री स्वाति नेगी ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। उनका कहना था कि महंगाई पर नियंत्रण करने में सरकारें नाकाम साबित हुई हैं और जनता को राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा एक तरफ बेरोजगारी की चुनौती का सामना कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ भर्ती परीक्षाएं पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर लगातार सवालों के घेरे में हैं। ऐसे में युवाओं में निराशा बढ़ रही है।

युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय अपनी उपलब्धियों के प्रचार में ज्यादा व्यस्त है। उनका कहना था कि महंगाई और बेरोजगारी जैसे सवालों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बढ़ती महंगाई पर जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। प्रदर्शन में अतुल सक्सेना, कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दोसानी, कोमल वोरा, विनीत प्रसाद भट्ट (बंटू), वंदना राही, रॉबिन त्यागी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  नीट पेपर लीक, महंगाई को लेकर सपा का शक्ति प्रदर्शन ... नेता बोले- 2027 में बनेगी हमारी सरकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link