Uttar Pradesh

राहुल गांधी पहुंचे रायबरेली, शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

रायबरेली, 5 नवंबर, 2024 :


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे रायबरेली के सांसद एवं कांग्रेस नेता मंगलवार को वहां एक बैठक में शामिल होने पहुंचे। बैठक से पहले उन्होंने शहीद चौक पर स्मारक का उद्घाटन किया।

इसके बाद कलेक्ट्रेट की तरफ जाने के दौरान 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वे राहुल गांधी से बात करना चाह रहे थे लेकिन सुरक्षा कारणों से पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शन करने पहुंचे अमित ने बताया कि 69000 शिक्षकों की भर्ती में ओबीसी और द​लित अभ्यर्थियों की मांग पूरी नहीं की जा रही है। उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है। राहुल गांधी को इस पर बात करनी चाहिए। इसके लिए वे राहुल से मिलने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा तो उन्होंने नारेबाजी की।

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ में शंकराचार्य का ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ का शंखनाद, मंच पर सियासी हलचल, योगी सरकार पर साधा निशाना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link