National

उत्तराखंड : लोकायुक्त नियुक्तियों की तैयारी तेज… अध्यक्ष व सदस्यों के चयन को बनी सर्च कमेटी

सेवानिवृत्त न्यायाधीश आलोक वर्मा को सर्च कमेटी की कमान, पूर्व मुख्य सचिवों समेत पांच सदस्य करेंगे नामों का चयन, लोकायुक्त अध्यक्ष और सदस्यों के लिए योग्य उम्मीदवारों का पैनल तैयार होगा

न्यूज डेस्क 14 जून 2026:

उत्तराखण्ड में लोकायुक्त के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने सर्च कमेटी का गठन कर दिया है। कार्मिक एवं सतर्कता सचिव शैलेश बगौली ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कमेटी योग्य उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार कर चयन समिति को सौंपेगी।

यह फैसला उत्तराखण्ड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत गठित पांच सदस्यीय चयन समिति की हुई बैठक में हुए विचार-विमर्श के बाद लिया गया। अधिनियम की धारा 4(3) के तहत मिली संस्तुति के आधार पर सर्च कमेटी का गठन किया गया है।

गठित सर्च कमेटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति आलोक वर्मा होंगे, जो नैनीताल हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रह चुके हैं। कमेटी में उत्तराखण्ड के सेवानिवृत्त मुख्य सचिव इन्दु कुमार पाण्डेय, सुभाष कुमार और राधा रतूड़ी को सदस्य बनाया गया है। दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल भी समिति की सदस्य होंगी।

ये भी पढ़ें:

सरकार के मुताबिक सर्च कमेटी उत्तराखण्ड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 की धारा 4(4) के तहत तय प्रक्रिया के अनुसार लोकायुक्त अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए उपयुक्त नामों का पैनल तैयार करेगी। इसके बाद यह पैनल चयन समिति के अध्यक्ष को सौंपा जाएगा, जिसके आधार पर आगे की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  देश में टीवीएस iQube बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link