Barabanki City

टायर से निकली हवा ने ले ली ड्राइवर की जान… एयर प्रेशर चेक करते समय ऐसे हुआ हादसा

गेहूं उतारने के बाद ट्रक के फूले टायर को देखा, पंचर बनाने वाले की बात न मानकर खुद एयर प्रेशर कम करने लगा ड्राइवर, धमाके के साथ फटे टायर की हवा से 50 फीट दूर जा गिरा, गंभीर झटका लगने से हुई मौत, परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम

बाराबंकी, 14 जून 2026:

बाराबंकी में ट्रक के टायर का एयर प्रेशर कम करते समय हुए हादसे में एक चालक की मौत हो गई। टायर फटने के बाद निकले तेज दबाव से चालक करीब 50 फीट दूर जा गिरा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

लोनीकटरा क्षेत्र के कान्हीपुर गांव निवासी 70 वर्षीय शिव नारायण बाजपेई पोखरा चीनी मिल के सामने स्थित राजकीय भंडारण केंद्र पर ट्रक से गेहूं उतारकर बाहर निकले थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि ट्रक का एक पिछला टायर ज्यादा फूल गया है।

बताया जाता है कि शिव नारायण ट्रक को पास की एक पंचर दुकान पर ले गए। वहां मौजूद मिस्त्री ने टायर ठंडा होने के बाद हवा निकालने की सलाह दी। इसके बावजूद शिव नारायण खुद ही टायर के वॉल्व की पिन दबाकर एयर प्रेशर कम करने लगे।

ये भी पढ़ें:

इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया। टायर से निकले हवा के जबरदस्त दबाव की चपेट में आकर शिव नारायण कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे। हादसे में उनके सिर, हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गए।

Advertisement

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जरूरी कार्रवाई की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ये भी पढ़ें  Barabanki News : कल्याणी का उफान ले गया दो मासूमों की जान, नदी पार करते समय फिसला पैर, चचेरे भाइयों की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link