Ayodhya

अयोध्या : चढ़ावा घपले पर कांग्रेस की होर्डिंग… श्लोक व ‘रामलला न्याय करेंगे’ से कसा तीखा तंज

स्कंद पुराण के श्लोक का हवाला देकर दान की संपत्ति हड़पने वालों पर साधा निशाना, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष शरद शुक्ला के नाम से लगी होर्डिंग, किसी का नाम नहीं लिया

अनिल निषाद

अयोध्या, 15 जून 2026:

राम मंदिर में करोड़ों के चढ़ावा घपले को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस ने अयोध्या में एक होर्डिंग लगाकर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। रविवार देर रात शहर के पुष्पराज चौराहे पर लगाए गए एक होर्डिंग ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।

यह होर्डिंग उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला की ओर से लगवाई गई है। पोस्टर में स्कंद पुराण का एक श्लोक ‘स्वदत्तां परदत्तां वा यो हरेत् वसुन्धराम्। षष्टिवर्षसहस्राणि विष्ठायां जायते कृमिः’ को प्रमुखता से लिखा गया है, जिसमें दान की गई संपत्ति को हड़पने वालों पर तंज कसा गया है।

ये भी पढ़ें:

होर्डिंग पर दर्ज श्लोक में कहा गया है कि जो व्यक्ति स्वयं दान की हुई या किसी दूसरे द्वारा दान की गई संपत्ति को छीनता या हड़पता है, उसे उसके कर्मों का दंड भुगतना पड़ता है। उसे विष्ठा में कीड़े की तरह रहना पड़ता है। पोस्टर में श्लोक का अर्थ भी विस्तार से लिखा गया है।

पोस्टर के आखिर में रामलला न्याय करेंगे लिखकर संदेश दिया गया है। हालांकि होर्डिंग में किसी व्यक्ति, संगठन या ट्रस्ट का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन इसे राम मंदिर के कथित दान प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।

राम मंदिर दान प्रकरण की जांच पहले से चर्चा में है। ऐसे समय में कांग्रेस की ओर से लगाया गया यह पोस्टर शहर में बहस का विषय बन गया है। राजनीतिक हलकों में इसे दान विवाद पर कांग्रेस के नए हस्तक्षेप के तौर पर देखा जा रहा है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  सेना को मिले 835 अग्निवीर... पासिंग आउट परेड में गूंजा शौर्य और देशभक्ति का स्वर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link