Lucknow City

डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में घुसी बस… बाइक-कार को मारी टक्कर, युवक की मौत

निगोहां के दखिना शेखपुर इलाके में हुआ सड़क हादसा, रायबरेली से लखनऊ जा रही थी रोडवेज बस, 15 यात्री हुए घायल, बाइक-कार क्षतिग्रस्त, पुलिस कर रही चालक और परिचालक की तलाश

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 15 जून 2026ः

यूपी की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में रायबरेली से लखनऊ जा रही रोडवेज बस सोमवार सुबह निगोहां में अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में घुस गई। इस दौरान एक बाइक और कार बस की चपेट में आ गई। ठोकर से बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची रही। बस में सवार 15 यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं।

रोडवेज बस सुबह करीब नौ बजे रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही थी। निगोहां के दखिना शेखपुर स्थित अपना ढाबा के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए लखनऊ से रायबरेली जाने वाली लेन में घुस गई। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक और कार सवार बस से टकरा गए। बस की टक्कर से अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे हाईटेंशन लाइन के पोल से टकरा गई।

ये भी पढ़ें:

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों वाहन अनियंत्रित हो गए। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार और बस को भी काफी नुकसान पहुंचा। हादसे में बाइक सवार पिंटू निवासी छोटीखेड़ा, थाना बछरावां, रायबरेली गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस एम्बुलेंस से युवक को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

Horrific Road Accident Out-of-Control Bus Injures Passengers (1)

हादसे से बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है करीब 15 यात्रियों को हल्की चोटें आईं हैं। यात्री प्राथमिक उपचार के बाद अन्य बसों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बस, बाइक और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए बस चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  डाक टिकटों में दर्ज जनगणना की कहानी : लखनऊ में अनोखी प्रदर्शनी, नए अंदाज में बोलेगा इतिहास

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link