Barabanki City

गोदाम से सरकारी दुकानों पर पहुंचा बदबूदार गेहूं… विरोध पर वितरण रुका, टीम करेगी जांच

शहर की कई सरकारी राशन दुकानों पर पहुंचे गेहूं में गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे, कोटेदारों का आरोप बोरियां खोलने पर गेहूं काला मिला और उससे बदबू भी आ रही थी, पशु के चारे के लायक भी नहीं, शिकायत के बाद खाद्य विभाग एक्शन में

बाराबंकी, 16 जून 2026:

शहर की सरकारी राशन दुकानों पर कार्डधारकों में बांटने के लिए भेजे गए गेहूं की क्वालिटी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कोटेदारों ने आरोप लगाया है कि कई दुकानों पर खराब और बदबूदार गेहूं पहुंचा है, जिसे लोगों में वितरित नहीं किया जा सकता। इस मामले को लेकर कोटेदारों के संगठन ने एतराज जताया तो वितरण रोककर विभाग ने जांच कमेटी गठित कर दी है।

बताया गया कि शहर की करीब आधा दर्जन राशन दुकानों पर 32 क्विंटल से ज्यादा गेहूं भेजा गया था। जब दुकानदारों ने बोरियां खोलीं तो उनमें काला और खराब गेहूं मिला। गेहूं से बदबू भी आ रही थी, जिसके बाद वितरण रोक दिया गया। कोटेदारों का आरोप है कि गेहूं की हालत ऐसी है कि उसे लोगों में बांटना तो दूर, पशुओं के चारे के तौर पर भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय पाल गौतम, रविंद्र बौद्ध और विनोद भारती समेत कई कोटेदारों ने मामले की शिकायत जिला खाद्य विपणन अधिकारी से की है। शिकायत मिलने के बाद खाद्य विभाग हरकत में आया।

ये भी पढ़ें:

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि संबंधित गेहूं हैदरगढ़ गोदाम से भेजा गया था। खराब गुणवत्ता की शिकायत मिलने पर खेप को वापस मंगाया जा रहा है। पूरे मामले की जांच के लिए वरिष्ठ विपणन अधिकारी की अगुवाई में दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम जांच रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  महादेवा महोत्सव 2025 : छात्रों से लेकर मंझे कलाकारों ने मोहा...लोककला ने बिखेरा जादू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link