Uttarakhand

राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को मिलेगी जॉब… खेल मंत्री ने विभाग से कहा- तेज करें तैयारियां

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग की समीक्षा कर योजनाओं व परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायजा, खिलाड़ियों को नौकरी देने के लिए अगस्त तक विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 16 जून 2026ः

राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न जॉब देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगस्त तक इसकी विज्ञप्ति जारी कर दी जाए। मंगलवार को सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में खेल विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान खेल मंत्री ने विभागीय योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।

खेल मंत्री ने कहा कि आउट ऑफ टर्न जॉब की प्रक्रिया में अब किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए और इसे विभाग सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूरा करे। बैठक में खेल विश्वविद्यालय की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय में पहले शैक्षणिक सत्र के संचालन के लिए आवश्यक नियुक्तियां शीघ्र पूरी की जाएं।

ये भी पढ़ें:

रेखा आर्या ने बताया कि लोहाघाट स्थित महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जुलाई से यहां पहला शैक्षणिक सत्र आरंभ किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को कॉलेज से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के चयन और प्रशिक्षण की रूपरेखा तय करने के लिए खेल विभाग और उत्तराखंड ओलंपिक संघ के बीच जल्द बैठक आयोजित की जाए।

खेल मंत्री ने नई खेल नीति के मसौदे को अंतिम रूप देने और राज्य के प्रत्येक विकासखंड में मिनी स्टेडियम स्थापित करने की योजना पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, खेल निदेशक दीप्ति सिंह, उप निदेशक शक्ति सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : BJP सांसद अनिल बलूनी लैंडस्लाइड में बाल-बाल बचे, हाईवे पर मलबा गिरने से रुका काफिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button