Uttarakhand

आयुष चिकित्सकों की कई मांगें OK… मंत्री ने योग दिवस की तैयारियों को परखा

आयुष मंत्री मदन कौशिक ने बैठक में राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ की मांगों पर की चर्चा, अपर निदेशक पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया डेढ़ माह के भीतर होगी पूरी

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 17 जून 2026ः

उत्तराखंड के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ की मांगों पर चर्चा की। संघ द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगों पर सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कई मांगों को स्वीकार किया, जबकि अन्य पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

मंत्री ने बताया कि चिकित्सा संवर्ग के लिए विभागीय अपर निदेशक पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया डेढ़ माह के भीतर पूरी करने को कहा गया है। इसके अलावा वार्षिक गोपनीय प्रविष्टियों (एसीआर) को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के लिए एक माह में सभी लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में विभागीय ढांचे के पुनर्गठन व पदोन्नति के अवसर बढ़ाने संबंधी मांगों पर भी विचार किया गया।

ये भी पढ़ें:

मदन कौशिक ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही मोबाइल एप आधारित उपस्थिति प्रणाली और आधार आधारित बायोमैट्रिक व्यवस्था से उत्पन्न हो रही व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा।

Advertisement

आयुष मंत्री ने कहा कि सरकार के सकारात्मक आश्वासनों से संतुष्ट होकर राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने सभी आयुष चिकित्सकों एवं कर्मचारियों से योग दिवस कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में सचिव रंजना राजगुरू, अपर सचिव विजय कुमार जोगदण्डे सहित विभागीय अधिकारी एवं संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ लंबित मांगों को लेकर आठ जून से हड़ताल पर था।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड में सनातन संस्कृति को मिलेगा नया आयाम, सीएम बोले-NASA तक मानने लगा है भारतीय ज्योतिष

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link