
चंपावत, 21 जून 2026:
टनकपुर में आयोजित युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रोग्रेस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के सवाल सुने, उनके सुझाव लिए और कहा कि विकसित उत्तराखंड का सपना युवा शक्ति के दम पर ही पूरा होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के युवा प्रतिभा, ऊर्जा और नए विचारों से भरपूर हैं। देश दुनिया में तेजी से बदलते दौर में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में StartUp India, Digital India, Skill India, Make in India और Khelo India जैसी योजनाओं ने युवाओं के लिए नए अवसर पैदा किए हैं।
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार भी रोजगार, Startup, Skill Development और स्वरोजगार को प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, युवा प्रोत्साहन योजना और ग्रामीण कौशल विकास योजनाओं के जरिए युवाओं को आगे बढ़ने के मौके दिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में Startup Culture को बढ़ावा देने के साथ एक जनपद दो उत्पाद योजना और House of Himalayas Brand के जरिए स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ा जा रहा है। स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, नई पर्यटन नीति, होम स्टे योजना, Wed in Uttarakhand और सौर स्वरोजगार योजना से युवाओं के लिए कमाई के नए रास्ते तैयार हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के चलते पिछले साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में मौका मिला है। भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए देश का सबसे सख्त Anti Copying Law लागू किया गया है।
उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद उत्तराखंड खेलों के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रहा है। सीमांत इलाकों के युवाओं को शिक्षा, खेल और आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज समेत कई संस्थानों के जरिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।






